चैती दुर्गा प्रतिमाओं का गाजे बाजे के साथ निकलेगा जुलूस
साहिबगंज में चैती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस मंगलवार को निकाला गया। जुलूस में सकरूगढ़, रसुलपुर दहला, जिरवाबाड़ी, तुरी टोला और चौक बाजार की दुर्गा प्रतिमाएं शामिल थीं। पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजTue, 8 April 2025 04:38 PM

साहिबगंज। शहर में स्थापित चैती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस मंगलवार को निकाला गया। शहर के सकरूगढ़, रसुलपुर दहला, जिरवाबाड़ी तुरी टोला व चौक बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमा को विभिन्न वाहनों पर रख कर विशाल जुलूस निकाला गया। सकरूगढ़ व रसुलपुर दहला का विसर्जन जुलूस में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र युक्त अखाड़ा भी था तो डीजे आदि भी शामिल रहा। दोनों के जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।