Broad Jharkhand Front Meeting Focuses on Reviving Martyrs Dreams चूड़ी पूर्ति को केन्द्रीय संगठन सचिव मनोनीत, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsBroad Jharkhand Front Meeting Focuses on Reviving Martyrs Dreams

चूड़ी पूर्ति को केन्द्रीय संगठन सचिव मनोनीत

खूंटपानी प्रखंड के जहरीदा झरना लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में चूड़ी पूर्ति, सारंगधर हेंब्रम और अभय सिंह जामुदा को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि बिरसा सोय ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाFri, 9 May 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
चूड़ी पूर्ति को केन्द्रीय संगठन सचिव मनोनीत

खरसावां, संवाददाता। खूंटपानी प्रखंड के जहरीदा झरना लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक बैठक केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सावन बारला की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में चूड़ी पूर्ति को केन्द्रीय संगठन सचिव, सारंगधर हेंब्रम को केन्द्रीय सचिव एवं अभय सिंह जामुदा को केन्द्रीय कमेटी का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करना है। वृहद झारखण्ड मोर्चा की मजबूती झारखण्ड के सभी जिलों में की जाएगी इसके लिए हम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में बैठक कर रहे हैं और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड में पिछले 24 साल में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को दुरुस्त नहीं किया गया। बैठक का संचालन केन्द्रीय सलाहकार सदस्य गुनाराम जामुदा ने किया। इस बैठक में गुनाराम जामुदा, चूड़ी पुरती, सारंगधर हेंब्रम, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, बागुन सिंह जामुदा, रायसिंह जामुदा, जेवियर जामुदा, रमेश जामुदा, देवेन्द्र संवैया, भीम सिंह संवैया, कुंवर सिंह जामुदा, गुलशन पुरती आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।