BJP Organizes Event to Highlight PM Modi s 11 Years of Achievements भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आज, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsBJP Organizes Event to Highlight PM Modi s 11 Years of Achievements

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आज

सिमडेगा में भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को दोपहर दो बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। प्रदेश मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 9 June 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आज

सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को दोपहर दो बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के उपलब्धियों को गिनाते हुए जन-जन तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यों की उपलब्धियों के सफल संचालन हेतु संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है। जिसमें जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव को संयोजक और राकेश रविकांत, सुजान मुंडा, हीरा राम को सह संयोजक बनाया गया है। कोलेबिरा मंडल के लिए महेश कुमार सिंह को संयोजक और जलेश्वर विलहोर व चिन्तामणि कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।

जलडेगा मंडल के लिए जगेश्वर बिंझिया को संयोजकऔर रामेश्वर सिंह, विरेन्द्र साहू को सह संयोजक बनाया गया है। बोलबा मंडल के लिए किशोर कुमार सिंह को संयोजक और रमेश दास, फाल्गुन नायक को सह संयोजक बनाया गया है। बांसजोर मंडल के लिए तपेश्वर साहू को संयोजक और मुकुंद सिंह, निशा बड़ाईक को सह संयोजक बनाया गया है। इसी तरह अन्य कई मंडल के लिए भी संयोजक और सह संयोजक बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।