कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा
कुरडेग में कांग्रेस की बैठक प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया और पंचायत कमिटी के लिए दिशा निर्देश दिए गए। 6 मई को रांची में होने वाली संविधान...

कुरडेग,प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड प्रभारी आकाश सिंह उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया एवं पंचायत कमिटी के पुनर्गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में 6 मई को रांची में आयोजित होने वाले पार्टी के संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर भी चर्चा करते हुए प्रखंड से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओ से रांची चलने की अपील की गई। बताया गया कि रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। रैली पुरानी विधानसभा के पास मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनिश खलखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, शीतल तिर्की, बसीर अंसारी, विजय बेक, अरुण जायसवाल, विनोद दास, सुमिरा लकड़ा, अंजन खालखो, अशोक राम, जेम्स तिर्की, जॉनसन बेक, शमीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।