गुटखा के खिलाफ चला छापेमारी अभियान
गुरुवार को प्रखंड प्रशासन ने गुटखा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तम्बाकू, सिगरेट, गुटका और बीड़ी जब्त किए गए। तीन व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई। यह अभियान अवैध तम्बाकू...

केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन के द्वारा गुरुवार को गुटखा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में तम्बाकू, सिगरेट, गुटका और बीड़ी भी किया गया जब्त। मौके पर तीन व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाते हुए चेतावनी दी गई। बताया गया कि प्रखंड प्रशासन ने तम्बाकू पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उददेश्य से अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि छापेमारी अभियान के क्रम में दो किराना दुकान और एक पान गुमटी संचालक से दो दो सौ रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। छापेमारी अभियान में बीडीओ ज्ञानमणि एक्का, सीओ देवकांत सिंह, बीएओ ग्लैडसन बारला, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।