DC Kanchan Singh Encourages Simdega Hockey Players with Kit Distribution डीसी ने हॉकी खिलाड़ियों के बीच किया खेल किट का वितरण, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsDC Kanchan Singh Encourages Simdega Hockey Players with Kit Distribution

डीसी ने हॉकी खिलाड़ियों के बीच किया खेल किट का वितरण

सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में बालक-बालिका खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना गर्व की बात है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 17 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
डीसी ने हॉकी खिलाड़ियों के बीच किया खेल किट का वितरण

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह सोमवार की शाम एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर फॉर एक्सीलेंस हॉकी सेंटर, सिमडेगा के बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सिमडेगा जैसे ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में अपनी पहचान बनाना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जब गांव के बच्चें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत से खेलें, अपने कोचेस के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करें, आगे बढ़ते हुए सिमडेगा और देश का नाम रौशन करने की बात कही।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।