क्या डायबिटीज में वाकई फायदेमंद है एक्सरसाइज? जानिए सही जवाब
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए दवा के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है। शुगर के मरीजों को खानपान का भी काफी ख्याल रखना होता है। लेकिन क्या इस समस्या में एक्सरसाइज फायदेमंद साबित होती है? इस आर्टिकल में जानिए सही जवाब

एरिपोर्ट्स की मानें तो भारत में लगभग 10 में से एक व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से जूझ रहा है। दो तरह की डायबिटीज में से टाइप 1 बच्चों और यंग लोगों में ज्यादा देखी जाती है। तो वहीं टाइप 2 डायबिटीज का शिकार एडल्ट लोग होते हैं। ये एक तरह से लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज। इस समस्या से निपटने के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताई दवा के अलावा लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। लेकिन क्या इस समस्या से निपटने या फिर कंट्रोल करने में एक्सरसाइज फायदेमंद है? आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं।
क्या डायबिटीज में फायदेमंद है एक्सरसाइज?
डायबिटीज मैनेज करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा खाने के अलावा लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूरी होते हैं। जैसे- चीनी अवॉइड करना, मीठा सीमित मात्रा में खाना, समय पर खाना और बैलेस डायट वगैराह लेना। लेकिन क्या एक्सरसाइज फायदेमंद होती है? एक्सरसाइज हमारी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और मूड अच्छा रखने में मदद कर सकती है। डायबिटीज मैनेज करने के लिए भी एक्सरसाइज फायदेमंद होती है। इससे कई फायदे मिलते हैं। यह ब्लड शुगर नियंत्रण में सुधार करती है, इंसुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाती है, वजन मैनेज में मदद करती है और दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करती है।
कैसे करें शुरुआत
डायबिटीज मैनेज करने के लिए अगर आप एक्सरसाइज करने की शुरुआत कर रहे हैं तो सबसे पहले वॉक से शुरू करें। स्टार्टिंग में सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए वॉक करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाते रहें। आप चाहें तो रूटीन में कुछ योगासन को भी शामिल कर सकते हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो इस कम करने पर भी विचार करें। क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि जब कोई व्यक्ति ओवर वेट होता है और डायबिटीज जैसी समस्या से जूझ रहा होता है तो उसे अंडर वेट हो जाना चाहिए। ऐसा करके डायबिटीज रिवर्स करने में भी मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।