बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर बैठे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी 5 Tips to make your kids learn and speak English Fast and easily at home, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइड5 Tips to make your kids learn and speak English Fast and easily at home

बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर बैठे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

बच्चों को घर बैठे अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं तो ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनकी मदद से खेल खेल में ही बच्चा फर्राटेदार इंग्लिश बोलना और समझना सीख सकता है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, घर बैठे बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

आज के समय में अंग्रेजी भाषा का महत्व कितना बढ़ गया है ये बताने की जरूरत नहीं है। अंग्रेजी आज सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का एक जरिया भी है। स्कूल की पढ़ाई हो, प्रतियोगी परीक्षा हो या जॉब इंटरव्यूज हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला है। ऐसे में बच्चों के सिक्योर फ्यूचर के लिए उन्हें बचपन से ही अंग्रेजी बोलना और समझना, सिखाना आज के समय की जरूरत बन गया है। सबसे अच्छी बात है कि आज अंग्रेजी सीखना पहले से कहीं ज्यादा आसान और इंटरेस्टिंग हो चुका है। बस इसके लिए आपको थोड़ा सा प्रयास करने की जरूरत है। कुछ आसान तरीकों से ही आप अपने बच्चों को अंग्रेजी भाषा में परफेक्ट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

बच्चे को दिखाएं इंग्लिश कार्टून और वीडियो

कार्टून देखना बच्चों का फेवरेट टाइम पास होता है। कई ऐसे कार्टून शोज हैं, जिन्हें बच्चे बड़े शौक से देखते हैं। तो क्यों ना बच्चों के इसी शौक के जरिए उन्हें अंग्रेजी भाषा सिखाई जाए। आप बच्चे को इंग्लिश कार्टून शो दिखाएं। पेपा द पिग, डोरा द एक्सप्लोरर, कोकोमेलन आदि कुछ ऐसे कार्टून शोज है, जो बच्चों को बेहद पसंद आते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन शोज में बच्चों के हिसाब से सिंपल अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे बच्चे इन्हें आसानी से समझ पाते हैं और उन्हें नए-नए वर्ड्स और सेंटेंस सीखने में मदद मिलती है।

राइम्स (Rhymes) से सिखाएं अंग्रेजी

बच्चो को अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए आप राइम्स (Rhymes) की हेल्प ले सकते हैं। बच्चों को राइम्स की धुन बहुत ही अट्रैक्ट करती है। जैसे हम कोई गाना सुनने के बाद उसे गुनगुनाते हैं, वैसे ही बच्चे जब राइम्स को सुनते हैं तो उन्हें गाने की कोशिश करते हैं। 'ट्विंकल ट्विंकल' या 'व्हील्स ऑन द बस' जैसी पोयम्स को जब बच्चे गाने की कोशिश करते हैं तो इससे वो नए वर्ड्स तो सीखते ही हैं ,साथ ही इन वर्ड्स को प्रोनाउंस करना भी सीखते हैं। जिससे धीरे-धीरे अंग्रेजी वर्ड्स बोलना उनके लिए आसान हो जाता है।

खेल-खेल में सिखाएं अंग्रेजी

गेम्स खेलना तो हर बच्चे को पसंद होता है। तो क्यों ना गेम्स के जरिए ही बच्चों को अंग्रेजी भाषा सिखाई जाए। बच्चों को अंग्रेजी के नए-नए वर्ड्स सिखाने के लिए या सेंटेंस समझाने के लिए आप उन्हें अलग-अलग गेम खिला सकते हैं। वर्ड पजल (Word Puzzle) के जरिए आप उन्हें नए-नए वर्ड्स सिखा सकते हैं। अलग-अलग फ्लैश कार्ड पर बने इमेज के नाम को पहचानने का गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा आप 'साइमन सेज' गेम खेल सकते है, जिसमें आप अंग्रेजी में कुछ सेंटेंस बोलेंगे और बच्चे को तुरंत उसे फॉलो करना होगा।

घर में भी बोलना शुरू करें अंग्रेजी

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अंग्रेजी बोलने और समझने में बिल्कुल परफेक्ट हो जाए, तो इसकी शुरुआत आपको घर से ही करनी होगी। बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप घर पर भी छोटी-छोटी बातों को अंग्रेजी में ही बच्चों से कहें। साथ ही, बच्चे को भी अंग्रेजी में ही रिप्लाई करने के लिए मोटिवेट करें। ऐसे छोटे-छोटे स्टेप्स से बच्चा अंग्रेजी समझने के साथ बोलना भी सीखेगा।

'बेड टाइम इज स्टोरी टाइम'

अधिकतर बच्चों को कहानी सुनना पसंद होता है। बच्चों की इस पसंद को ही आप अंग्रेजी सिखाने का जरिया बना सकते हैं। रोज रात में बच्चे को सोने से पहले एक अंग्रेजी की कहानी सुनाएं। इससे बच्चे अंग्रेजी के नए शब्द सीखेंगे और साथ ही उन्हें अंग्रेजी बोलने का अंदाज भी समझ में आएगा। आप चाहें तो बच्चे को भी स्टोरी सुनाने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं। इससे वो अंग्रेजी बोलना तो सीखेंगे ही साथ में अपनी बात को कहने बेहतर ढंग से सामने रखने की स्किल भी उनमें डेवलप होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।