नहाने के तुरंत बाद एसी में बैठने की ना करें भूल, सेहत को होंगे ये 5 नुकसान alert know 5 side effects of sitting in ac room just after taking bath how sudden change from hot to cold can be harmful, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थalert know 5 side effects of sitting in ac room just after taking bath how sudden change from hot to cold can be harmful

नहाने के तुरंत बाद एसी में बैठने की ना करें भूल, सेहत को होंगे ये 5 नुकसान

क्या ऐसा करना आपकी सेहत के लिए वाकई सही है? विशेषज्ञों की मानें तो नहाने के तुरंत बाद एसी रूम में बैठने से व्यक्ति बीमार हो सकता है। आइए जानते हैं नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से सेहत को क्या बड़े नुकसान हो सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
नहाने के तुरंत बाद एसी में बैठने की ना करें भूल, सेहत को होंगे ये 5 नुकसान

कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और आंधी, मौसम में होने वाले इस बदलाव की वजह से अकसर उमस की समस्या बढ़ जाती है। जिससे व्यक्ति को कई बार नहाने के बाद भी गर्मी और पसीना आता रहता है। लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए कई बार नहाने के तुरंत बाद एसी चलाकर कमरे में ठंडी हवा का मजा लेने लगते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना आपकी सेहत के लिए वाकई सही है? विशेषज्ञों की मानें तो नहाने के तुरंत बाद एसी रूम में बैठने से व्यक्ति बीमार हो सकता है। आइए जानते हैं नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से सेहत को क्या बड़े नुकसान हो सकते हैं।

नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

मांसपेशियों में ऐंठन

नहाने के तुरंत बाद अचानक ठंडे वातावरण में जाने से मांसपेशियों में ऐंठन या सर्दी की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर का तापमान अचानक बदलने से मांसपेशियों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और वे जकड़ जाती हैं।

ड्राई आईज

नहाने के तुरंत बाद एसी की ठंडी हवा के आगे बैठने से आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से आंखों में खुजली, फ्लेकिनेस जैसी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने से एक्जिमा और रोजेशिया जैसी दिक्क्तें भी ट्रिगर हो सकती हैं।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आप पहले से ही सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं तो नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इतना ही नहीं इससे छाती में कंजेशन और व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है।

सिरदर्द

नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या ट्रिगर हो सकती है। अगर आप रोशनी के प्रति संवेदनशील हैं, तो यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

डिहाइड्रेशन

जिस रूम में एसी चलता है, उस रूम की हवा ड्राई हो जाती है। अगर आप एसी रूम में बैठकर पानी नहीं पीते हैं, तो बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। जो अन्य समस्याओं को जन्म देने का कारण बन सकती है। इसके अलावा नहाने के तुरंत बाद एसी की हवा में बैठने से त्वचा रूखी हो सकती है। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा में नमी बरकरार रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।