एक्सप्लोरिंग है पसंद, तो 40 उम्र होने से पहले इन 5 चीजों का जरूर लें मजा
अगर आप नई जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ वहां पर होने वाली फेमस एक्टिविटीज में हिस्सा लेना पसंद करते हैं तो 40 उम्र होने से पहले भारत में इन 5 चीजों का मजा जरूर लें।

घूमने-फिरने का शौक कुछ लोगों में कम तो कुछ में काफी ज्यादा होता है, लेकिन घूमना सभी को पसंद होता है। ज्यादातर लोग साल में दो बार ट्रिप प्लान करते हैं तो वहीं कुछ लोग महीने में एक बार ट्रिप पर चले ही जाते हैं। ट्रैवल कर रहे लोगों की पसंद भी अलग-अलग होती है, जहां कुछ लोग ट्रिप पर रिलैक्स करने जाते हैं, तो वहीं कुछ नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक्सप्लोरिंग पसंद करते हैं तो 40 की उम्र से पहले इन 5 चीजों का मजा जरूर लें।
1) ताजमहल पर देखें सूर्योदय
भले ही आप ताजमहल कई बार क्यों न गए हों, लेकिन अगर आपने यहां सूर्योदय नहीं देखा है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। प्यार की इस निशानी को देखने का मजा सुबह सूर्योदय के समय है। इस समय सूरज की पहली किरण से ताज महल पर गुलाबी ग्लो दिखने लगता है। एक्सप्लोरिंग पसंद करने वाले लोग एक बार इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें।
2) ऋषिकेश में योग कैंप
वीकेंड पर ज्यादातर लोग ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग यहां पर रिलैक्स करने के लिए जाते हैं तो कुछ ऐड्वेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए। लेकिन 40 की उम्र से पहले एक बार इस जगह पर योग कैंप का मजा जरूर लें। आपके माइंड और बॉडी को रिलैक्स करने के लिए ये सबसे अच्छी एक्टिविटीज में से एक है।
3) थार डेजर्ट में ऊंट सफारी
थार डेजर्ट की गोल्डन रेत पर ट्रेडिशनल कैमल सफारी का मजा लाइफ में एक बार जरूर लें। यहां आप खूबसूरत सनसेट के अलावा डेजर्ट कैंप में रुककर तारों को निहार सकते हैं।
4) हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग
40 के होने से पहले आपको एक बार पैराग्लाइडिंग का मजा जरूर लेना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आप इस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
5) मेघालय में लाइव जड़ के पूल
मेघालय में एक अनोखे रोमांच पर निकलिए और आकर्षक जड़ पुलों की खोज करें। अगर आप एक्सप्लोरिंग पसंद करते हैं तो इस एक्टिविटी में आपको खूब मजा आएगा। यहां बरगद के पेड़ों की हवाई जड़ों से बुने गए ये पुल प्रकृति की एक सुंदर पेशकश हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।