माथे पर मुंहासे होने का क्या है कारण, इससे कैसे छुटकारा पाएं What is the reason for acne on the forehead how to get rid of them, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीWhat is the reason for acne on the forehead how to get rid of them

माथे पर मुंहासे होने का क्या है कारण, इससे कैसे छुटकारा पाएं

चेहरे पर मुंहासे होना आम समस्या है। लेकिन ये दिक्कत शरीर की अंदरूनी हेल्थ के बारे में काफी कुछ बयां करता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं माथे पर मुंहासे होने के कारण और इससे कैसे छुटकारा मिल सकता है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 08:20 AM
share Share
Follow Us on
माथे पर मुंहासे होने का क्या है कारण, इससे कैसे छुटकारा पाएं

पिंपल्स होने या फिर छोटे-छोटे दाने होना एक कॉमन समस्या है। शरीर के अलग-अलग अंगों पर ये समस्या देखने को मिलती है, लेकिन चेहरे पर सबसे ज्यादा मुंहासे होते हैं। अगर आपके माथे पर पिंपल हो रहे हैं और आप वजह समझने में कंफ्यूज हो रही हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं माथे पर एक्ने होने के कारण और इनसे कैसे निपटें।

माथे पर एक्ने या मुंहासे होने के कारण?

1) अत्यधिक तेल उत्पादन

माथे पर पिंपल होने का एक मुख्य कारण सीबम का ज्यादा उत्पादन है। जब सीबम गंदगी, पसीने और डेड स्किन सेल्स के साथ मिल जाता है तो यह छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे पिंपल बनते हैं।

2) पोर्स बंद होना

डेड स्किन सेल्स और तेल का जमाव रोमछिद्रों (पोर्स) को बंद कर सकता है, जिससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुहांसे हो सकते हैं।

3) हार्मोनल उतार-चढ़ाव

पीरियड्स या प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव मुहांसे होने का कारण बन सकते हैं।

4) खराब खानपान

पैकेज खाने की चीजें, चीनी और डेयरी से भरपूर खाना सूजन और मुहांसे को बढ़ा सकता है।

5) खराब स्किन केयर रूटीन

खराब स्किन केयर रूटीन त्वचा को परेशान कर सकती है, जिससे रोमछिद्र (पोर्स) बंद हो सकते हैं और मुहांसे हो सकते हैं।

6) हाइजीन हैबिट्स

स्किन को बहुत जोर से रगड़ना, एक्ने को दबाना या नोचना मुंहासों के लक्षणों को और खराब कर सकता है।

माथे पर एक्ने या मुंहासे से कैसे पाएं छुटकारा?

माथे पर मुंहासे से निपटने के लिए दिन में दो बार अपना चेहरा धोएं। इसके अलावा रगड़े बिना चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। समस्या से बचने के लिए माथे को छूने, खरोंचने या अपनी उंगलियों से रगड़ने से बचें। इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, इसके सूजनरोधी गुण मुंहासों को शांत करने और कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी सीबम उत्पादन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकती है।

ये भी पढ़ें:ऑयली स्किन से जुड़े इन मिथकों से बनाएं दूरी, जानें कैसे करें तैलीय त्वचा की केयर
ये भी पढ़ें:सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेस्ट है बादाम,निखार पाने के लिए लगाएं इसका फेस पैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।