किचन में बढ़ती कॉकरोच की फौज ने कर दिया है जीना मुहाल, राहत देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे top 7 home remedies to get rid of cockroaches bhagane ke tips in hindi, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़top 7 home remedies to get rid of cockroaches bhagane ke tips in hindi

किचन में बढ़ती कॉकरोच की फौज ने कर दिया है जीना मुहाल, राहत देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

अगर खाना पकाते समय या रसोईघर को साफ करते हुए आपको कॉकरोच की मौजूदगी परेशान करती है तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाले हैं। इन क्लीनिंग टिप्स की मदद से आप चुटकियों में सेहत के इन दुश्मनों कॉकरोच से निजात पा सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 01:32 PM
share Share
Follow Us on
किचन में बढ़ती कॉकरोच की फौज ने कर दिया है जीना मुहाल, राहत देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

अपने रसोई घर को साफ रखने की आपकी हर कोशिश अगर वहां घूमने वाले कॉकरोच की वजह से फेल हो रही है तो ये किचन टिप्स आपकी बहुत मदद करने वाले हैं। दरअसल, रसोईघर में रखी खाने-पीने की चीजों और नमी की वजह से वहां कॉकरोच पैदा होने लगते हैं। जो न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि किचन में रखी खाने-पीने की चीजों को भी दूषित करके व्यक्ति को बीमार बना देते हैं। ऐसे में इनको जल्द से जल्द रसोई से बाहर का रास्ता दिखाना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी सेहत और सफाई के इन दुश्मनों से जल्दी निजात पाना चाहते हैं तो ये किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

कॉकरोच की समस्या से छुटकारा देंगे ये किचन टिप्स

बोरिक एसिड

बोरिक एसिड कॉकरोच को मारने का प्रभावी उपाय है। आटा, चीनी और बोरिक एसिड को बराबर मात्रा में मिलाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं। इसके बाद इन गोलों को खासतौर पर उस जगह रखें, जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं। कॉकरोच इसे खाएंगे और मर जाएंगे। हालांकि इस उपाय को करते समय आटे के इन गोलों को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर कॉकरोच के आने वाली जगह पर छिड़कें। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है, और बेकिंग सोडा उनके पेट में गैस बनाकर उन्हें मार देता है।

नीम का तेल

नीम का तेल प्राकृतिक कीटनाशक है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करके रसोई, बाथरूम और कॉकरोचों के छिपने वाली सारी जगहों पर छिड़कें। यह कॉकरोच को भगाने में मदद करता है।

साबुन का पानी

साबुन के पानी का स्प्रे बनाकर सीधा कॉकरोच पर छिड़कें। यह उनके श्वसन तंत्र को बंद कर देता है, जिससे वे मर जाते हैं।

तेजपत्ता

तेजपत्ता कॉकरोच को भगाने का प्राकृतिक तरीका है। इसे अलमारी, रसोई के कोनों और अन्य जगहों पर रखें। इसकी गंध कॉकरोच को दूर रखती है।

साफ-सफाई रखें

भोजन पकाने के बाद रसोई को साफ रखें। कचरा नियमित रूप से बाहर फेंकें और कूड़ेदान को ढककर रखें। इसके अलावा रात में बर्तनों को गंदा न छोड़ें।

पेपरमिंट ऑयल

पेपरमिंट ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी तेज गंध कॉकरोच को भगाती है। इसे दरारों और कोनों में छिड़कें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।