ग्रुप ट्रिप पर जाने का है प्लान तो ना करें ये 5 गलतियां, मूड और पैसे हो जाएंगे खराब
ग्रुप ट्रिप पर दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जाना कई बार मजेदार होने के साथ चुनौतीपूर्ण बन जाता है। ऐसा सबकी पसंद और अलग बजट की वजह से हो सकता है। ऐसे में अपने ट्रिप का मजा किरकिरा होने से बचाने के लिए कोई भी ग्रुप ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी भागदौड़ और थकान भरे जीवन में मिले एक ब्रेक की तरह होती हैं। यह वह समय होता है जब आप अपने साथ अपने परिवार को भी क्वालिटी टाइम दे पाते हैं। लंबे समय से एक दूसरे को मिस करने वाले लोग कई बार ग्रुप ट्रिप प्लान कर लेते हैं। हालांकि ग्रुप ट्रिप पर दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जाना कई बार मजेदार होने के साथ चुनौतीपूर्ण बन जाता है। ऐसा सबकी पसंद और अलग बजट की वजह से हो सकता है। ऐसे में अपने ट्रिप का मजा किरकिरा होने से बचाने के लिए कोई भी ग्रुप ट्रिप प्लान करते समय इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
ग्रुप ट्रिप पर जाने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बजट निर्धारित करें
ट्रिप पर जाने वाले सभी सदस्यों के साथ मिलकर एक उचित बजट तय करें ताकि खर्चों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच मनमुटाव न हो।
जगह का चुनाव
सभी की रुचियों को ध्यान में रखकर एक ऐसा स्थान चुनें जो सभी का पसंदीदा हो। ग्रुप ट्रिप का सबसे बड़ा चैलेंज ही सभी की पसंद-नापसंद को बैलेंस करके रखना है। कुछ लोग एडवेंचर पसंद करते हैं तो कुछ को नई-नई डिश ट्राई करना अच्छा लगता है। इसलिए डेस्टिनेशन, एक्टिविटीज और बजट पर सभी की राय लेना जरूरी होता है। साथ ही एक ग्रुप चैट बनाकर उसमें नियमित अपडेट साझा करें ताकि सभी को एक पेज पर ही यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकें।
यात्रा की तारीखें तय करें
सभी की उपलब्धता और छुट्टियों का ध्यान रखते हुए यात्रा की तारीखें चुनें। इसके अलावा ट्रिप पर जाने वाले सभी सदस्यों को आवश्यक दस्तावेज (पासपोर्ट, वीजा, आईडी) और सामान की सूची तैयार करने के लिए कहें।
रहने और वाहन की व्यवस्था
होटल या किराए के घर और परिवहन के साधन पहले से बुक करें। लास्ट मिनट बुकिंग के सहारे नहीं रहना चाहिए। कई बार ज्यादा लोगों के लिए लास्ट मिनट में होटल में कमरे बुक नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आपके ट्रिप का मजा किरकिरा हो सकता है।
सामूहिक नियम और जिम्मेदारियां
खर्चों, समय प्रबंधन और जिम्मेदारियों को बांटने के नियम तय करें। इसके अलावा आपात स्थिति के लिए संपर्क नंबर, स्थानीय अस्पताल और बीमा की जानकारी भी साथ रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।