ज्यादा दही का सेवन फायदा नहीं सेहत को देता है नुकसान, ये होते हैं 5 साइड इफेक्ट्स know 5 side effects of eating too much curd yogurt eating disadvantages weight gain acidity and heartburn, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थknow 5 side effects of eating too much curd yogurt eating disadvantages weight gain acidity and heartburn

ज्यादा दही का सेवन फायदा नहीं सेहत को देता है नुकसान, ये होते हैं 5 साइड इफेक्ट्स

Curd Side Effects: सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। जी हां, दही का अधिक सेवन करने से सेहत को एक नहीं बल्कि ये 5 नुकसान हो सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 May 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
ज्यादा दही का सेवन फायदा नहीं सेहत को देता है नुकसान, ये होते हैं 5 साइड इफेक्ट्स

गर्मियों में बॉडी को कूल और हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग अपनी डाइट में दही को शामिल करना पसंद करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाकर शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होते हैं। सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं इसका अधिक सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। जी हां, दही का अधिक सेवन करने से सेहत को एक नहीं बल्कि ये 5 नुकसान हो सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा दही का सेवन सेहत को देता है ये नुकसान

पाचन संबंधी समस्याएं

अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो जरूरत से ज्यादा दही खाने से पेट में गैस, सूजन या दस्त की समस्या हो सकती है। बता दें, लैक्टोज दूध में पाए जाने वाला एक प्रकार की चीनी है। यदि आपका शरीर लैक्टोज को ठीक से पचा नहीं पाता है, तो यह आपके पेट में गैस और सूजन का कारण बन सकता है।

मोटापा

फुल-फैट दूध से बने दही में कैलोरी और वसा की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है।

एलर्जी

कुछ लोगों को दही खाने से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते, पित्ती, खुजली, पेट में दर्द, मतली या दस्त भी हो सकते हैं। यह एक सामान्य खाद्य एलर्जी है, जो दूध और दूध से बने उत्पादों से भी संबंधित हो सकती है।

किडनी की पथरी

दही में मौजूद कैल्शियम की अधिकता किडनी की पथरी या प्रोस्टेट कैंसर का शिकार बना सकती है। बता दें, अधिक मात्रा में दही का सेवन आयरन और जिंक का अवशोषण कम करके रक्त वाहिकाओं में कैल्शियम का निर्माण कर सकता है।

ब्रेन फंक्शन को करता है प्रभावित

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, दिन में दो बार प्रोबायोटिक दही का सेवन करने से मस्तिष्क की गतिविधि कम हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।