शाही पनीर से लेकर भंडारे वाले आलू तक लहसुन-प्याज के बिना बनाएं ये 5 लजीज डिशेज
अगर आपके यहां कोई ऐसे गेस्ट आ रहे हैं जो लहसुन-प्याज नहीं खाते तो परेशान न हों। यहां 5 रेसिपीज हैं जो आप अपने मेहमानों को खिला सकते हैं। ये बिना प्याज-लहसुन के भी लाजवाब बनती हैं।

लहसुन और प्यार में कई औषधीय गुण होते हैं। हालांकि कुछ लोग लहसुन-प्याज धार्मिक आस्था के चलते नहीं खाते। अगर आप खाते भी हैं तो एक जैसे स्वाद में बदलाव लाने के लिए बिना लहसुन-प्याज का खाना भी खाकर देखें। इसे बनाने में समय कम लगता है और खाने में टेस्टी होता है। यहां ऐसी 5 रेसिपीज हैं जिनमें आपको लहसुन-प्याज डालने की जरूरत नहीं है। गर्मियों में खासतौर पर ये रेसिपीज आपके पेट के लिए कम्फर्ट फूड साब
लौकी
लौकी बहुत पौष्टिक सब्जी है। इसे कई तरह से बनाया जाता है। अगर आप इसका बिना प्याज-लहसुन वाला वर्जन बनाना चाहते हैं सिंपली छीलकर काट लें। कुकर में घी डालें, राई डालें,हींग और जीरा चटका लें। एक लाल सूखी मिर्च डालें। इसके बाद लौकी डाल लें। इसको थोड़ी देर पकाएं फिर कुकर में बहुत हल्का सा पानी डालकर सीटी लगा लें। गैस बंद करके इसमें नींबू और धनिया मिलाएं। आपकी खट्ट लौकी तैयार है।
तरोई
तरोई भी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। इसके लिए तरोई को छील लें। अब कढ़ाई में घी डालें, इसमें हींग-जीरे का तड़का दें। इसके बाद लौकी ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर मीडियम आंच पर भूने। अब गैस धीमी करके ढककर पकने रख दें। आपको पानी डालने की जरूरत नहीं है। जब लौकी पक जाए तो गैस बंद करके धनिया डाल लें।
टमाटर-आलू
टमाटर आलू की ये सब्जी आपको भंडारे का स्वाद याद दिला देगी। इसके लिए आलू उबाल लें। कढ़ाई में घी डालकर हींग और जीरा डालें। अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें। ऊपर से धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डाल दें। अब आलू को अच्छी तरह भून लें और थोड़ी सी कसूरी मेथी डाल लें। हरी कटी मिर्च डाल दें। अब उबला छिला आलू छोटे टुकड़े करके डालें। इसको फ्राई करके पानी डालकर पकने रख दें। पकने के बाद गैस बंद कर दें।
छोले
छोले को रातभर पानी में भिगा लें फिर सुबह कुकर में तेज पत्ता, हल्दी और नमक डालकर उबाल लें। अब कढ़ाई में सरसों का तेल लें। इसमें खड़े मसाले डालें। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें। अब धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी हल्दी और छोला मसाला डाल दें। टमाटर तेल छोड़े तो इसमें छोले डाल लें। अब पानी डालकर इस छोले को कुकर में डालकर सीटी लगा लें। आपका छोले तैयार।
शाही पनीर
पनीर को काटकर घी में तल लें। पानी में थोड़े से काजू और बादाम भिगा लें। इनको टमाटर और इलायची के साथ पीस लें। अब कढ़ाही में तेल लें। इसमें खड़े मसाले डालने के बाद हींग और जीरा डालें। अब टमाटर काजू का पेस्ट डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, कसूरी मेथी डालें। पेस्ट को मीडियम आंच पर भूनें कुछ देर बाद गुनगुना पानी डाल लें। ग्रेवी पकने लगे तो इसमें पनीर के टुकड़े डाल लें आपकी डिश तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।