21 दिन ऐसे खा लेंगे मुनक्का तो होंगे ये कमाल के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया
छोटा सा मुनक्का शरीर के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने मुनक्का खाने का सही तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं।

ऐसे कई ड्राई फ्रूट्स हैं जो देखने में भले ही छोटे हों लेकिन सेहत के लिए उनके फायदों की लिस्ट बड़ी लंबी चौड़ी है। मुनक्का भी इन्हीं में से एक हैं। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का बरसों से लोगों की डाइट का हिस्सा हैं। आयुर्वेद में भी इसके ढेरों फायदे गिनाए गए हैं। जानें मानें आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा से हाल ही में मुनक्का के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बताया है। डॉक्टर का कहना है कि एक बार अगर आप इस छोटे से ड्राई फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो सोने के भाव भी इसे खरीदने को तैयार हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार मुनक्का के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका।
शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है मुनक्का
आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा बताते हैं कि मुनक्का में चिकन से चार गुना ज्यादा कैल्शियम, दो गुना ज्यादा आयरन और तीन गुना ज्यादा पोटैशियम मौजूद होता है। इतना ही नहीं इसमें चिकन से 12 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में मदद करते हैं और स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाए रखते हैं। डॉक्टर रॉबिन ने मुनक्का खाने के दो जबरदस्त फायदे शेयर किए हैं और साथ ही इनके सेवन का भी सही तरीका बताया है। आइए जानते हैं।
इन परेशानियों को दूर करता है मुनक्का
डॉक्टर रॉबिन के मुताबिक छोटा सा मुनक्का बड़े कमाल की चीज है। आपको कितनी भी पुरानी कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो, मुनक्का आपके लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं पुरानी से पुरानी कमजोरी, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना और लो ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मुनक्का खाना काफी फायदा कर सकता है।
बच्चों के लिए है हेल्थ टॉनिक
डॉक्टर शर्मा कहते हैं कि बच्चों को अक्सर खांसी की समस्या हो जाती है और वो इस दौरान दवाई लेने में भी बहुत नखरे करते हैं। ऐसे में मुनक्का उनके लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं ये बच्चों के लिए किसी हेल्थ टॉनिक की तरह काम करता है। बच्चों की भूख बढ़ाने, शरीर में जान लाने और खून बढ़ाने में भी ये बहुत फायदेमंद होता है।
डॉक्टर से जानें मुनक्का खाने का सही तरीका
डॉक्टर रॉबिन के अनुसार अगर आपको कमजोरी, कब्ज, एसिडिटी या आंखों के आगे अंधेरा छा जाने जैसी कोई भी समस्या है तो मुनक्का उन्हें जड़ से खत्म कर सकता है। इसके लिए बस 5 से 7 मुनक्का के दाने और लगभग एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। रात भर इन्हें भीगा हुआ रहने दें और सुबह खाली पेट खा लें। मात्र 21 दिनों में ही आपको फायदा साफ दिखने लगेगा। इसके अलावा बच्चों को मुनक्का देना है तो धागे वाली मिश्री के साथ मिलाकर इनकी गोलियां बना लें और बच्चों को चूसने के लिए दें। खांसी से ले कर कमजोरी तक, बच्चों की ओवरऑल हेल्थ में काफी फायदा होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।