महाशिवरात्रि पर कहां करें भोलेनाथ के दर्शन? भारत के पवित्र ज्योतिर्लिंग की यात्रा गाइड Where to visit on Mahashivratri Travel Guide to the Sacred Jyotirlingas of India, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राWhere to visit on Mahashivratri Travel Guide to the Sacred Jyotirlingas of India

महाशिवरात्रि पर कहां करें भोलेनाथ के दर्शन? भारत के पवित्र ज्योतिर्लिंग की यात्रा गाइड

  • महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को मनाई जा रही हैं और इस दिन भोलेनाथ के भक्त अलग-अलग मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए कहां जाएं और भारत के पवित्र ज्योतिर्लिंग की यात्रा गाइड।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Feb 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर कहां करें भोलेनाथ के दर्शन? भारत के पवित्र ज्योतिर्लिंग की यात्रा गाइड

भारत के हर कोने में देवी-देवताओं के अलग-अलग मंदिर है। हर मंदिर का एक अलग महत्व है। वहीं भोलेनाथ के भी कई मंदिर हैं और कुछ मंदिरों का इतिहास सालों पुराना है। इन्हीं पवित्र शिवालयों में भोलेनाथ के 12 फेमस और पवित्र ज्योतिर्लिंग भी हैं। इन ज्योतिर्लिंगों का महत्व बहुत ज्यादा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव ज्योति के रूप में स्वयं विराजमान हैं। ये ज्योतिर्लिंग भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं। अगर इस साल की महाशिवरात्रि पर आप सोच रहे हैं कि भोलेनाथ के दर्शन के लिए कहां जाएं तो यहां देखिए 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग की यात्रा गाइड।

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग-

1) सोमनाथ, गुजरात

सोमनाथ मंदिर हिंदूओं के लिए एक पावन स्थल है। इस मंदिर को कई बार लूटा गया है और फिर भी इस मंदिर की भव्यता बरकरार है। सोमनाथ भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला है।

2) मल्लिकार्जुन, आंध्र प्रदेश

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से दूसरे नंबर पर आता है मल्लिकार्जुन। इसे ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने देश-विदेश से शिव भक्त पहुंचते हैं। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के तट पर श्री शैल पर्वत पर स्थित है।

3) महाकालेश्वर, मध्य प्रदेश

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। बाबा महाकाल देश के एकमात्र ऐसे शिवलिंग हैं, जो दक्षिणमुखी हैं।

4) ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में है। माना जाता है कि इसी मंदिर में शिव के परम भक्त कुबेर ने तपस्या की थी और शिवलिंग की स्थापना की थी।

5) केदारनाथ, उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है। इस मंदिर के कपाट मई महीने में खुलते हैं और नवंबर महीने में बंद हो जाते हैं।

6) भीमाशंकर, महाराष्ट्र

भीमाशंकर 12 प्रमुख ज्योतिर्लिगों में छठे स्थान पर आता है। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति को समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है।

7) काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ वाराणसी जिले में स्थित है। यहां पर महाशिवरात्रि का आयोजन देखने लायक होता है।

8) त्रयम्बकेश्वर, महाराष्ट्र

त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग नासिक में है। यह मंदिर पवित्र गोदावरी नदी के पास है। यहां भी सालभर खूब भक्त पहुंचते हैं।

9) वैद्यनाथ, झारखंड

वैद्यनाथ शिवलिंग झारखंड के देवघर में है। इस शिवलिंग को 'कामना लिंग' भी कहते हैं, क्योंकि माना जाता है कि भोलेनाथ यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

10) नागेश्वर, गुजरात

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से कई पापों का अंत हो जाता है।

11) रामेश्वर, तमिलनाडु

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरम में स्थित है। मान्यता है कि यहां ज्योतिर्लिग पर गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

12) घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र

इस ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में आखिरी माना जाता है। पुराणों के अनुसार घृष्णेश्वर महादेव के दर्शन करने से व्यक्ति को जीवन का हर सुख मिलता है।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और केदारनाथ यात्रा की पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें:इन जगहों पर दोगुना हो जाएगा महाशिवरात्रि का मजा, भोलेनाथ के भक्त जाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।