Rainfall in Muraina of MP, chances of heat wave and hot winds in March MP के मुरैना में हुई बारिश, मार्च में हीट वेब और लू चलने के आसार; जानिए मौसम के ताजा अपडेट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Rainfall in Muraina of MP, chances of heat wave and hot winds in March

MP के मुरैना में हुई बारिश, मार्च में हीट वेब और लू चलने के आसार; जानिए मौसम के ताजा अपडेट

  • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान देवरा (सिगरौली) में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं आंवरा में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए मौसम के ताजा अपडेट।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपालSun, 2 March 2025 02:09 PM
share Share
Follow Us on
MP के मुरैना में हुई बारिश, मार्च में हीट वेब और लू चलने के आसार; जानिए मौसम के ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश के मुरैना संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की-हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्न नहीं हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान देवरा (सिगरौली) में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं आंवरा में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए मौसम के ताजा अपडेट।

हल्की-फुल्की बारिश और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मार्च महीने में तेज गर्मी और लू छाई रहेगी। इसके साथ ही बादल और हल्की बारिश के भी आसार हैं। कई इलाकों में हीट वेब के भी आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। धीरे-धीरे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.1-3.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहे। वे इंदौर

सबसे ज्यादा तापमान वाले इलाकों की बात करें तो देवरा में 35.7, कल्याणपुर में 35.5, तालुन में 35.1 और सिवनी में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर कम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो आंवरी में 13.1, राजगढ़ में 14, मंडला में 14.6 और नौगांव में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो अंबाह में 0.1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी भोपाल के बारे में बात करें तो यहां आकाश की स्थिति साफ बनी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस बने रहेने की उम्मीद जताई है। यहां हवाओं की गति 10-12 किमी प्रति घंटा रहने का आसार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।