suhagrat bad men manaenge why raja raghuvanshi agreed on sonam proposal of first night delay 'सुहागरात बाद में मनाएंगे', सोनम की बात क्यों मान गया था राजा रघुवंशी; दोस्तों ने बताई पूरी कहानी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़suhagrat bad men manaenge why raja raghuvanshi agreed on sonam proposal of first night delay

'सुहागरात बाद में मनाएंगे', सोनम की बात क्यों मान गया था राजा रघुवंशी; दोस्तों ने बताई पूरी कहानी

सोनम ने राजा रघुवंशी से सुहागरात बाद में मनाने के लिए कहा था। सोनम की बात राजा रघुवंशी मान भी गया था। राजा के दोस्तों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरWed, 11 June 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
'सुहागरात बाद में मनाएंगे', सोनम की बात क्यों मान गया था राजा रघुवंशी; दोस्तों ने बताई पूरी कहानी

सोनम रघुवंशी ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात कबूल कर ली है। अब इस मामले में राजा के दोस्तों ने बड़ा खुलासा किया है। राजा के दोस्तों ने राजा के भाई सचिन से बताया कि दोनों ने सुहागरात नहीं मनाई थी, क्योंकि सोनम ने कहा था कि सुहागरात बाद में मनाएंगे। सोनम ने राजा से कहा था कि मैंने मन्नत मांगी है, इसलिए हम पहले दर्शन करने जाएंगे और उसके बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। दोस्तों की बताई इस बात का राजा के भाई सचिन ने खुलासा किया है।

क्या बहाना करती थी सोनम

शादी के बाद राजा और सोनम एक दूसरे के साथ ज्यादा करीब नहीं आए थे। इस मामले पर राजा के दोस्तों ने खुलासा करते हुए कहा कि सोनम राजा से कहती थी कि उसने मन्नत मांगी है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद ही नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। सोनम बहाना देती थी कि हम दोनों मांगलिक हैं, इसलिए मैंने मन्नत मांगी है कि पहले मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। दर्शन करने के बाद ही हम नई जिंदगी शुरू करेंगे।

तो जिंदा होता मेरा भाई

मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनम के माता-पिता ने दोनों के लापता होने के बाद तंत्र मंत्र शुरू कर दिया था, अगर उन्होंने राजा के लिए भी किया होता तो आज मेरा भाई जिंदा होता। सचिन ने कहा कि इस मामले में पुलिस को उन सभी आरोपी लड़कों के अलावा परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ करनी चाहिए, जो सोनम के करीबी हैं।

फिल्म की दिलाई याद

राजा रघुवंशी के भाई ने इस हत्याकांड को लेकर एक फिल्म की याद दिलाई। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने साल 2002 में आई अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की फिल्म 'हमराज' की याद दिलाई। सचिन ने कहा कि उस फिल्म में जैसा हुआ था, ठीक वैसा ही हमारे साथ भी हुआ है।

सचिन ने कहा कि अगर सोनम की मां ने चाहा होता तो आज उनका भाई राजा जिंदा होता, क्योंकि दुनिया की हर मां को पता होता है कि उसकी बेटी का किसी के साथ अफेयर है या नहीं।

बुधवार को राज से सामने करवाने के बाद सोनम टूट गई है और उसने राजा की हत्या की बात कबूल कर ली है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|