gurmeet ram rahim leave for UP Barnawa Ashram 10 day before of parole लाव-लश्कर के साथ यूपी के बरनावा आश्रम निकला राम रहीम, पैरोल को बचे 10 दिन, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़gurmeet ram rahim leave for UP Barnawa Ashram 10 day before of parole

लाव-लश्कर के साथ यूपी के बरनावा आश्रम निकला राम रहीम, पैरोल को बचे 10 दिन

  • Gurmeet Ram Rahim News: गुरमीत राम रहीम लाव-लश्कर के साथ यूपी के बरनावा आश्रम की ओर निकल गए हैं। पैरोल खत्म होने को 10 दिन बचे हैं। बरनावा आश्रम में उनका ऑनलाइन सत्संग करने का प्रोग्राम है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Sat, 8 Feb 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
लाव-लश्कर के साथ यूपी के बरनावा आश्रम निकला राम रहीम, पैरोल को बचे 10 दिन

Gurmeet Ram Rahim News: साध्वियों के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम 10 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में काटने के बाद आज यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। डेरा प्रमुख अब बाकी 18 दिन की पैरोल उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में ही काटेगा। उन्हें 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इस बार उन्हें 12वीं बार पैरोल मिली थी। 25 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किए गए राम रहीम को साढ़े सात साल के दौरान पहली बार कुछ दिन के लिए सिरसा डेरे में पैरोल काटने की छूट दी गई थी। 28 जनवरी की सुबह 8.30 बजे डेरा प्रमुख सिरसा डेरे में पहुंचा थे।

आठ गाड़ियों का काफिला

डेरा प्रमुख आज दोपहर 2.30 बजे उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए। वह आठ गाड़ियों के काफिले के साथ गए। डेरा प्रमुख के काफिले को डेरे के पीछे की तरफ गांव नेजियाखेड़ा से बाजेकां रोड पर बने नाके से निकाला गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए थे।

बरनावा आश्रम से ऑनलाइन सत्संग

डेरा प्रमुख ऑनलाइन सत्संग अब बरनावा आश्रम से ही करेंगे। इसके लिए पहले से ही नाम चर्चा घरों में एलईडी लगाकर व्यवस्था की हुई है। शुक्रवार को दसवें दिन गुरमीत ने सत्संग नहीं किया और वह सुबह 11 बजे से लेकर रात तक तक अपने अनुयायियों से मिलते रहे।

साढ़े सात साल बाद डेरा सिरसा में रखे थे कदम

साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और मर्डर केस में सजा होने के बाद राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आए थे। इस बार साढ़े सात साल बाद वह डेरासच्चा सौदा के सिरसा मुख्यालय में आए थे। इससे पहले 11 बार मिली पैरोल व फरलो के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे में ही रहे हैं। डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में आने के कारण बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। डेरे के बाहर बैरिकेड पर पुलिस तैनात रही।

ये भी पढ़ें:गुरमीत राम-रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, 23 साल पुराने मामले में SC ने थमाया नोटिस
ये भी पढ़ें:बेअदबी के मामलों में राम रहीम के खिलाफ चलेगा केस, मान की सरकार ने दिया आदेश

वहीं, यहां आने के बाद राम रहीम ने वीडियो संदेश जारी कर अनुयायियों से कहा कि परमात्मा की कृपा से आपके दर्शनों के लिए आपके बीच में आए हैं। इस बार सिरसा धाम में आना हुआ है। शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी धाम में। आप से प्रार्थना है कि आप लोग शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी धाम सिरसा में न आएं। अपनी-अपनी जगह पर रहकर हमें दर्शन दें।

रिपोर्ट: मोनी देवी