atishi press conference asks cm Rekha Gupta about mahila samriddhi yojna full details 'कब मिलेंगे 2500?' आतिशी ने रेखा सरकार से महिला समृद्धि योजना पर पूछे चार सवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsatishi press conference asks cm Rekha Gupta about mahila samriddhi yojna full details

'कब मिलेंगे 2500?' आतिशी ने रेखा सरकार से महिला समृद्धि योजना पर पूछे चार सवाल

  • दिल्ली की रेखा सरकार ने महिलाओं को सत्ता में आने से पहले हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। 8 मार्च को इसपर पहली कैबिनेट बैठक हुई और कमेटी भी बन गई है। हालांकि रेखा सरकार प्रत्येक महिला को 2500 रुपये नहीं देगी,इसकी कुछ शर्तें हैं।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 20 March 2025 11:42 AM
share Share
Follow Us on
'कब मिलेंगे 2500?' आतिशी ने रेखा सरकार से महिला समृद्धि योजना पर पूछे चार सवाल

दिल्ली की रेखा सरकार ने महिलाओं को सत्ता में आने से पहले हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। 8 मार्च को इसपर पहली कैबिनेट बैठक हुई और कमेटी भी बन गई है। हालांकि रेखा सरकार प्रत्येक महिला को 2500 रुपये नहीं देगी,इसकी कुछ शर्तें हैं। इसपर आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है। इसी सिलसिले में आज नेता विपक्ष आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने महिला समृद्धि योजना से जुड़े 4 सवाल भी पूछे। आतिशी ने पूछा कि कमेटी बने भी 12 दिन हो गए, लेकिन महिलाओं के खाते में 2500 कब आएंगे यह पता नहीं है।

आतिशी के रेखा सरकार से 4 सवाल

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी के सीएम रेखा गुप्ता से महिला समृद्धि योजना को लेकर 4 प्रश्न-

प्रश्न 1- क्या दिल्ली सरकार दिल्ली में रहने वालीं 18 साल से ऊपर की 48 लाख महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये की सम्मान राशि देगी?

प्रश्न 2- आपको कमेटी बनाए हुए 12 दिन हो गए। आप सुबह से शाम तक केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गाली देने का समय निकाल लेते हैं, 12 दिनों से आपकी कमेटी क्या कर रही है?

प्रश्न 3- महिला समृद्धि योजना के लिए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

प्रश्न 4- दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब से मिलने शुरू होंगे?

आतिशी ने आगे कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी थी कि 8 मार्च तक महिलाओं को ₹2500 मिलने लगेंगे लेकिन इसकी जगह उन्हें एक कमिटी का झुनझुना मिला। आतिशषी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि हर महिला के खाते में 2500 रुपये आएंगे, लेकिन उसके पहले इतनी शर्तें लगा देंगे कि 1 प्रतिशत महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।