Delhi minor boy killed miscreant with screwdriver दिल्ली में नाबालिग ने बदमाश को पेचकस से मार डाला, बड़े भाई को ब्लेड मारने से था नाराज, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi minor boy killed miscreant with screwdriver

दिल्ली में नाबालिग ने बदमाश को पेचकस से मार डाला, बड़े भाई को ब्लेड मारने से था नाराज

दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक नाबालिग लड़के ने इलाके के घोषित बदमाश के सिर में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय महेंद्र के तौर पर हुई है। महेंद्र ने नाबालिग के बड़े भाई को ब्लेड मार दिया था।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 05:58 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में नाबालिग ने बदमाश को पेचकस से मार डाला, बड़े भाई को ब्लेड मारने से था नाराज

दिल्ली के नबी करीम इलाके में गुरुवार रात नाबालिग लड़के ने इलाके के घोषित बदमाश के सिर में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय महेंद्र के तौर पर हुई है। महेंद्र ने नाबालिग के बड़े भाई को ब्लेड मार दिया था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसी का बदला लेने के लिए नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग और उसके 19 वर्षीय बड़े भाई लकी को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र आर्या पुरा इलाके का घोषित बदमाश था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेंद्र के घर के पास ही लकी भी रहता है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। महेंद्र ने अपनी बाइक लकी को सड़क किनारे खड़ी करने को कहा था। लकी ने बाइक तिरछी खड़ी कर दी, महेंद्र उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान लकी ने महेंद्र की पिटाई कर दी। महेंद्र इलाके का घोषित बदमाश था, इसलिए पिटाई से बेइज्जती महसूस हुई। उसने ब्लेड से ताबड़तोड़ वारकर लकी को घायल कर दिया। स्थानीय लोग घायल लकी को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाने लगे, इस बीच लकी के छोटे भाई को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद नाबालिग घर से पेचकस लेकर महेंद्र के पास पहुंचा। नाबालिग ने महेंद्र के सिर पर पेचकस से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल महेंद्र को भी लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। एसएचओ आशीष दलाल की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकरन सिंह और एसआई नीरज राठी की टीम ने आरोपी लकी और उसके भाई को पकड़ लिया।

रंजिश में युवक को चाकू से गोदा, गंभीर

वहीं, दिल्ली के ही संगम विहार इलाके में एक युवक ने स्कूल में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित के दोस्त ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगम विहार निवासी 22 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि 14 अप्रैल की रात को वह अपने दोस्त विनय के साथ अपने जन्मदिन के लिए कपड़े खरीने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे आसिफ मिल गया। स्कूल में दोनों का झगड़ा हुआ था।