दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi NCR IMD Weather Update: मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए एक हफ्ते के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में दो दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR IMD Weather Update: दिल्ल एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिन में धधकती धूप लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन आने वाले दिनों ने लोगों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए एक हफ्ते के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में दो दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल यामी आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबति कल बादलों के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 30 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी 39 और 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इस-इस दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में एक और दो अप्रैल को आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढंकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने एक अप्रैल को बारिश और आंधी का दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा औऱ फरीदाबाज में योलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 मई को दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके बाद 3 और 4 मई के लिए मौसम विभाग मे तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और 37-39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
क्यों बदल रहा दिल्ली एनसीआर का मौसम?
इस वक्त पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है जिसका असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी मौसम बदल रहा है जिससे वहां से हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। ऐसे में दिल्ली के मौसम में भी बदलाव दर्ज किया जा रहा है।