Model Cultural College to be Established in Faridabad Modern Facilities Planned शहर को जल्द मॉडल संस्कृति महाविद्यालय मिलेगा , Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsModel Cultural College to be Established in Faridabad Modern Facilities Planned

शहर को जल्द मॉडल संस्कृति महाविद्यालय मिलेगा

फरीदाबाद में जल्द ही एक मॉडल संस्कृति महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी प्रमुख कॉलेजों से जानकारी मांगी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज को इस योजना के लिए चुना जा रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 17 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
शहर को जल्द मॉडल संस्कृति महाविद्यालय मिलेगा

फरीदाबाद। शहर में जल्द ही एक माडल संस्कृति महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सभी प्रमुख राजकीय कॉलेजों से सीटों, छात्रों सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी मंगाई है, जिसके आधार पर एक कॉलेज को माडल संस्कृति का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक माडल संस्कृति कॉलेज विकसित करने के निर्देश दिए हैं। फरीदाबाद में इस योजना के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज का नाम सबसे आगे चल रहा है। यह कॉलेज शहर का सबसे पुराना राजकीय महाविद्यालय है और इसकी नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कॉलेज की लोकेशन नेशनल हाइवे के नजदीक होने के कारण इसकी कनेक्टिविटी भी बेहतर है। वर्तमान में यहां 6,392 छात्र-छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। माडल संस्कृति कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, साइंस व कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शामिल हैं। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि विभाग को सभी आवश्यक जानकारी भेज दी गई है और जल्द ही विभाग की टीम निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लेगी। पहले चरण में एक कॉलेज को यह दर्जा मिलेगा, बाद में अन्य कॉलेजों को भी शामिल किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।