Baisakhi Celebrations at Gurudwaras Unity and Community Spirit Shine धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBaisakhi Celebrations at Gurudwaras Unity and Community Spirit Shine

धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व

ट्रांस हिंडन में रविवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंगर और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। इंदिरापुरम गुरुद्वारे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 13 April 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व

ट्रांस हिंडन। गुरुद्वारों में रविवार को बैसाखी का पर्व धूमधान से मनाया गया। सूर्य नगर, लाजपत नगर और इंदिरापुरम के गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम हुए। इस दौरान कार्यक्रम में भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। गुरुद्वारों में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंगर और शबद कीर्तन के साथ साथ समाजिक एकता का भी संदेश दिया। इंदिरापुरम गुरुद्वारा में सुबह से ही लोग पहुंचे और मत्था टेककर शबद कीर्तन सुने। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। गुरबानी के मधुर स्वर में श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। वहीं घरों में विशेष पकवान बनाए गए। लंगर विशेष रूप से जरूरतमंदों के लिए भी रखा गया। कई जगहों पर चिकित्सा शिविर भी लगाए गए और जरूरतमंदों की मदद की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।