BJP Workers Conference Highlights 8 Years of Yogi Government s Service and Governance सरकार के आठ साल के कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBJP Workers Conference Highlights 8 Years of Yogi Government s Service and Governance

सरकार के आठ साल के कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

बुधवार शाम को कनावनी स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ। कार्यकर्ताओं को योगी सरकार के आठ साल में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के बारे में बताया गया। मंत्री सुनील शर्मा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 9 April 2025 10:19 PM
share Share
Follow Us on
सरकार के आठ साल के कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

ट्रांस हिंडन। कनावनी स्थित बैंक्वेट हॉल में बुधवार शाम भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ। सभी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार के आठ साल में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के बारे में जागरूक किया गया। सम्मेलन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हुआ और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेता की पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं। जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में भागीदार बनता है, तभी जनता प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है। इसीलिए जनता के संपर्क में रहें और उन्हें भाजपा के अच्छे कार्य बताएं। मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि राजनीति केवल पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज निर्माण और जनसेवा का माध्यम है। भाजपा इसी विचार की प्रेरणा से ओत प्रोत है। अजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति ही संगठन की रीढ़ होती है। संगठन तभी मजबूत होता है जब जमीनी स्तर पर संवाद और समर्पण हो। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आत्मबल हैं। उनका समर्पण ही हमें शून्य से शिखर तक ले गया है। मंच संचालन बॉबी त्यागी ने किया। रनिता सिंह, कुलदीप कसाना, धीरज अग्रवाल व मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।