Earth Day Celebration Transformation of Dumping Ground into Dense Forest in Sahibabad डंपिंग ग्राउंड को सघन वन बनाने को लगाए पौधे, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsEarth Day Celebration Transformation of Dumping Ground into Dense Forest in Sahibabad

डंपिंग ग्राउंड को सघन वन बनाने को लगाए पौधे

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड की सफाई की गई। सक्षम भूमि संस्था ने यहां पौधे लगाए और कूड़ा हटाया। इस परियोजना में छात्रों ने भी भाग लिया। एक हजार किलो जैविक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 20 April 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
डंपिंग ग्राउंड को सघन वन बनाने को लगाए पौधे

ट्रांस हिंडन। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित डंपिंग ग्राउंड की सफाई कर रविवार को यहां पौधे लगाए गए। सक्षम भूमि संस्था ने इस जगह को सघन वन में बदलने के उद्देश्य से यहां काम कर कर रही है। रविवार को यहां कई प्रकार के फूल व फलदार पौधे लगाए गए हैं। साइट चार में करीब एक हजार वर्गमीटर जमीन पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा था। संस्था ने नगर निगम से बात कर यहां सघन वन विकसित करने का काम शुरू किया था। करीब पांच टन कूड़ा व मलबा यहां से हटाकर खुदाई करते हुए मिट्टी की सफाई की। संस्थान के संस्थापक मोहित रेलान ने बताया कि रविवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगाए गए हैं। पर्यावरणविद् श्वेता कंचन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट, जाकिर हुसैन कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए हैं। जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए एक हजार किलो से अधिक जैविक खाद डाली गई है। नजीब जंग ने बताया कि यहां करीब 500 पौधे लगाए गए हैं। जल्द ही हजारों की संख्या में पौधे लगाकर इसे सघन वन के रूप में विकसित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।