HRIT University Honors Outstanding Students in Education Excellence Ceremony 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsHRIT University Honors Outstanding Students in Education Excellence Ceremony

10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान

गाजियाबाद में एचआरआईटी विश्वविद्यालय ने सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 19 May 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान

गाजियाबाद। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एचआरआईटी विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। डॉ. निर्दोष अग्रवाल ने स्कॉलरशिप योजना के बारे में भी बताया। कुलपति डॉ. डीके शर्मा, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप और आरडी शर्मा ने शिक्षा के आधुनिक दृष्टिकोण को अपनाने पर जोर दिया। मंच संचालन सारिका भाटी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।