एक राष्ट्र - एक चुनाव के समर्थन में पदयात्रा निकाली
गाजियाबाद में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के समर्थन में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह से शुरू होकर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर समाप्त हुई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल...

गाजियाबाद। एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में शहर में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा शाम चार बजे घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह से प्रारंभ होकर चौपला होते हुए नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर संपन्न हुई। यात्रा का आयोजन सामाजिक संस्था मानवता की ओर एक कदम द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह मुद्दा किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक का है। अलग-अलग चुनाव से न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। पदयात्रा का नेतृत्व संस्था के समन्वयक सरदार एसपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव प्रणाली नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की सहूलियत और राष्ट्र की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक राष्ट्र - एक चुनाव से न केवल संसाधनों की बचत होगी बल्कि शासन के निरंतरता भी बनी रहेगी। यात्रा के दौरान पार्षद राजीव शर्मा, सुरेंद्र नागर ,राजीव अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं दूसरी तरफ विजयनगर स्थित उत्सव भवन में प्रताप विहार के उद्योग व्यापार प्रतिनिधित्व मंडल ने वन नेशन - वन इलेक्शन की अवधारणा के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा बताया गया की बार-बार चुनाव होने से देश की विकास की गति प्रभावित होती है, साथ ही संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष सचिन यादव, सुनील यादव , अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।