सुपौल: चिलचिलाती धूप से लोग परेशान
सुपौल जिले में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मई-जून की गर्मी...

सुपौल। जिले में गुरुवार को चिलचिलाती धूप खिलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान गर्मी से बचाव को लेकर लोग विभिन्न बाजारों में शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इस दौरान तकरीबन 6 किमी की रफ्तार से पुरवा और पछुआ हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक ई. प्रमोद चौधरी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का असर मौसम पर दिख रहा है। मई ओर जून महीने की गर्मी अप्रैल में पड़ रही है। बताया कि तेज गर्मी के कारण आम और लीची को नुकसान होगा। हालांकि अगले 48 घंटे तक बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावनाएं जताई है।
उधर मौसम के लगातार फेरबदल के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। लोग वभिन्न तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिस कारण रेफरल अस्पताल राघोपुर में मरीजों की संख्या में 30 फीसद तक इजाफा हो गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौसम के फेरबदल कारण लोगों को अधिक पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। वहीं जंक फूड का सेवन नहीं करने को कहा। ज्यादा पानी का सेवन लाभदायक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।