असर- कुंदा मुखिया ने छ: जगहों पर लगाया मटका शुद्ध प्याऊ
असर- कुंदा मुखिया ने छ: जगहों पर लगाया मटका शुद्ध प्याऊअसर- कुंदा मुखिया ने छ: जगहों पर लगाया मटका शुद्ध प्याऊअसर- कुंदा मुखिया ने छ: जगहों पर लगाया म

कुंदा, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं। गुरुवार को कुंदा मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने निजी खर्च से अपने पंचायत क्षेत्र के छ: अलग अलग जगहों पर मटका वाला शुद्ध प्याऊ का व्यवस्था कराया है। ताकि आसपास के अलावा राहगीरों व स्कूली बच्चों को पानी पीने में सहूलियत मिल सके। मुखिया ने कुंदा बस स्टैंड, अंबडेकर चौक, अस्पताल सह बैंक चौक, बेल चौक व नीचे टोला चौक पर प्याऊ का व्यवस्था कराया है। इसको लेकर मुखिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी राहगीरों को बहुत ही आवश्यक है। यह कार्य मुखिया ने निजी ख़र्च से पिछले पांच वर्षों से लगातार सुविधा लोगों को देते आ रहे है। मुखिया ने आगे बताया कि उक्त सभी स्थानों पर रोज तीन टाइम सुबह-दोपहर और शाम को मटका में पानी भरने हेतु अलग से मजदूर रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।