Body of Young Man Found Under Flyover in Gurugram-Sohna Elevated Road हरित क्षेत्र में युवक का शव मिला, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsBody of Young Man Found Under Flyover in Gurugram-Sohna Elevated Road

हरित क्षेत्र में युवक का शव मिला

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसकी मौत भूख-प्यास से होने की आशंका है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 27 April 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
हरित क्षेत्र में युवक का शव मिला

सोहना, संवाददाता। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे हरित क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। रविवार सुबह सोहना ढाणी फ्लाईओवर के नीचे युवक का गली-सड़ी अवस्था में शव बरामद हुआ है। एनएचएआई के माली ने पेड़-पौधों की छंटाई के दौरान हरित क्षेत्र में युवक का शव देखकर अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रजाक खान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह मंदबुद्धि हो सकता है। उसकी मौत हुए दो से तीन दिन बीत गए हैं। आशंका है कि उसकी मौत भूख-प्यास से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शव गृह में रखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।