55th Annual Celebration at Vivekananda College Empowering Girls through Education विवेकानंद कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News55th Annual Celebration at Vivekananda College Empowering Girls through Education

विवेकानंद कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज में 55वां वार्षिकोत्सव मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
विवेकानंद कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज में 55वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत आज 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है यह कुछ वर्ष पहले नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लड़कियों को सशक्त किए जाने वाली योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब बच्चियां 10वी और 12वीं में ही इंटर्न होने का मौका पा सकती हैं। इस दौरान उन्हें 5 हजार का मानदेय और एकमुश्त 6 हजार रुपये भी मिल सकते हैं। इस मौके पर कॉलेज की पत्रिका 'ईशा' के नए अंक का भी अनावरण किया गया।

इस अवसर पर शाहदरा के विधायक संजय गोयल ने कहा कि जब एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ वही शिक्षित होता है। पर जब एक लड़की शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। 2047 तक दिल्ली को अगर विकसित करने की परिकल्पना पूरी करनी है तो लड़कियों की शिक्षा का एक अहम रोल होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।