AAP Workers Detain BBMB Chairman Manoj Tripathi at Nangal Dam Guest House बीबीएमबी चेयरमैन को नंगल डैम में बंद किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Workers Detain BBMB Chairman Manoj Tripathi at Nangal Dam Guest House

बीबीएमबी चेयरमैन को नंगल डैम में बंद किया

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नंगल डैम के गेस्ट हाउस में बंद कर दिया। यह घटना तब हुई जब वे डैम का दौरा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
बीबीएमबी चेयरमैन को नंगल डैम में बंद किया

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर नंगल डैम के गेस्ट हाउस में बंद कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह डैम का दौरा कर रहे थे और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें गेस्ट हाउस के एक कमरे में बंद कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के डैम पहुंचने से कुछ देर पहले पुलिस ने ‘बंद दरवाजा खोला और त्रिपाठी को आप प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी के बीच बाहर निकाला। पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया कि चेयरमैन अब सुरक्षित हैं।

यह घटनाक्रम पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पंजाब को बीबीएमबी द्वारा प्रबंधित भाखड़ा-नंगल डैम और लोहंद नियंत्रण कक्ष जल विनियमन कार्यालयों के दैनिक कामकाज, संचालन और विनियमन में हस्तक्षेप करने से रोके जाने के एक दिन बाद हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।