खेल : एथलेटिक्स - साबले सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे
साबले सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी

साबले सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 3000 मीटर स्टीपलचेस के एथलीट अविनाश साबले चीन के शियामेन में 26 अप्रैल को होने वाली सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे। इसमें मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के सूफियाने अल बक्काली भी खेलेंगे।
पेरिस ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य विजेता कीनिया के अब्राहम किबिवोत भी इसमें नजर आएंगे जिन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में साबले को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। साबले पिछले साल सितंबर में डायमंड लीग फाइनल के बाद पहली बार खेल रहे हैं। उसमें वह आठ मिनट 17.09 सेकंड के समय से नौवे स्थान पर रहे थे।
30 वर्ष के साबले पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14.18 सेकंड के समय से 11वें स्थान पर रहे थे। इसके टाइमिंग के आधार पर वह सितंबर में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
वह कोच्चि में 21 से 24 अप्रैल तक फेडरेशन कप में भाग नहीं लेंगे जो कोरिया में अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में चयन का आखिरी टूर्नामेंट है। हालांकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इस चैंपियनशिप में चयन के लिए सभी खिलाड़ियों का फेडरेशन कप में खेलना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन इसमें उन्हें छूट मिली है जो विदेश में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं या अभ्यास कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।