रिकॉर्ड : 1600 घंटे लगातार उड़ा विमान
ब्रिटिश निर्मित बिना पायलट वाला विमान 'आल्टो जेफिर' ने 67 दिनों तक लगातार उड़ान भरकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह विमान केन्या से ऑस्ट्रेलिया तक उड़ान भरा और फिर हिंद महासागर में गिरा दिया गया। सौर...

लंदन, एजेंसी। ब्रिटिश निर्मित एक विमान ने सबसे लंबी उड़ान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह विमान 67 दिन यानी करीब 1600 घंटे तक उड़ान भरता रहा। बिना पायलट वाले ‘आल्टो जेफिर नामक इस विमान ने केन्या से ऑस्ट्रेलिया तक की उड़ान लगातार भरी। इसके बाद इसे हिंद महासागर में गिरा दिया गया। इस विमान में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया। इस उड़ान ने अमेरिकन पायलटों के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा है। 1959 में, रॉबर्ट टिम और जॉन कुक ने नेवादा में एक सेसना स्काईहॉक विमान को 64 दिन 22 घंटे तक लगातार उड़ाया था। ‘आल्टो जेफिर दिन के समय में अपने पंखों पर लगे पैनल को सौर ऊर्जा से चार्ज करता है।
रात के समय में विमान की बैटरियां धीरे-धीरे खत्म होती हैं और तब यह हल्का सा ऊंचाई खोकर अगले दिन सूरज की रोशनी से चार्ज हो जाता है। इसका उपयोग एक जासूस विमान के रूप में किया जा सकता है, जिसमें पृथ्वी की निगरानी के लिए शक्तिशाली कैमरे और सेंसर लगे होते हैं। आल्टो के सीईओ ह्यूजेस बौल्नोइस ने कहा, इस नए विश्व रिकॉर्ड उड़ान के साथ, हमने विमानों के बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे सौर ऊर्जा से संचालित विमानों के क्षेत्र में क्रांति आ सकती है। 60 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है ‘आल्टो जेफिर के पंखों की चौड़ाई 85 फीट है और इसका वजन केवल 75 किलो है। यह विमान 60,000 फीट से ऊपर उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह दूरदराज के क्षेत्रों में संचार प्रदान करने के लिए उपयुक्त है। इस विमान की पिछली सबसे लंबी उड़ान 2022 में 64 दिनों की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।