शाहदरा में निगम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाया
दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। वार्ड-216 के झिलमिल बी ब्लॉक मार्किट और सड़क से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया और सामान जब्त किया गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 05:46 PM

नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण को लेकर सख्त है। एमसीडी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। इसमें वार्ड- 216 में झिलमिल बी ब्लॉक मार्किट और सड़क से अस्थाई अतिक्रमण हटाया है। यही नहीं, समान जब्त भी किया है। अनधिकृत रूप से खड़े रेहड़ी-पटरी वालों व दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन निगम अधिकारियों व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद होने से बिना रुके कार्रवाई की गई। निगम की ओर से रूटीन कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।