DRI Arrests Guinean Woman at Mumbai Airport with Cocaine Worth 21 78 Crores कोकीन के साथ गुइनियाई महिला तस्कर गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDRI Arrests Guinean Woman at Mumbai Airport with Cocaine Worth 21 78 Crores

कोकीन के साथ गुइनियाई महिला तस्कर गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने एक गुइनियाई महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21.78 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई। महिला नैरोबी से आई थी और उसकी जांच के दौरान तीन पैकेट सफेद पाउडर मिले, जो कोकीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
कोकीन के साथ गुइनियाई महिला तस्कर गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी मुंबई एयरपोर्ट से डीआरआई ने एक गुइनियाई महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.78 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है।

राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला केन्या की राजधानी नैरोबी से पहुंची थी। अधिकारियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जब महिला यात्री की जांच की गई तो उसके सामान से सफेद पाउडर जैसी चीज के तीन पैकेट मिले।

अधिकारियों ने बताया कि पैकेट की जांच कराने पर उनमें कोकीन होने की पुष्टि हुई जिसके बाद गुइनियाई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद कोकीन की मात्रा 2,178 ग्राम है जिसकी बाजार कीमत 21.78 करोड़ रुपये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।