खेल : खेलो इंडिया युवा खेलों में प्रदर्शनी खेल बना ईस्पोर्ट्स
खेलो इंडिया युवा खेलों में प्रदर्शनी खेल बना ईस्पोर्ट्स आगाज पटना, एजेंसी। ईस्पोर्ट्स

खेलो इंडिया युवा खेलों में प्रदर्शनी खेल बना ईस्पोर्ट्स आगाज पटना, एजेंसी। ईस्पोर्ट्स को पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में शामिल किया गया है। इसमें खिलाड़ियों को बीजीएमआई, स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज और ई-फुटबॉल में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण पहल : ईस्पोर्ट्स उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से इसे मुख्यधारा के खेल के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। ईस्पोर्ट्स 2026 एशियाई खेलों में एक आधिकारिक पदक खेल होगा। इसके साथ ही पहला ओलंपिक ईस्पोर्ट्स खेल 2027 में शुरू होने वाला है। बिहार ने केआईवाईजी 2025 में इसे प्रदर्शन खेल के तौर पर शामिल करने से पहले बिहार राज्य ईस्पोर्ट्स ओपन चैंपियनशिप और द बिहार इंटर स्कूल एंड कॉलेज ईस्पोर्ट्स चैपियनशिप का पिछले एक साल में आयोजन किया है।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और नगालैंड जैसे राज्यों ने भी जमीनी स्तर पर ई-स्पोर्ट्स कार्यक्रमों को समर्थन और औपचारिक बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। मुकाबले आज और कल होंगे ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं 6 और 7 मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होंगी। इनमें बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई), स्ट्रीट फाइटर 6 , शतरंज और ई-फुटबॉल के मुकाबले शामिल हैं। इसे मोबाइल और कंसोल दोनों पर खेला जाएगा। बीजीएमआई भारत में सबसे लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स खेल है लेकिन केआईवाईजी 2025 में इसमें शतरंज का शामिल किया जाना बड़ा कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।