आर्थिक तंगी के चलते देशभर में 12 हजार लोगों ने की आत्महत्या
नोट : पंचकूला में कर्ज में डूबे परिवार की आत्महत्या वाली खबर के संदर्भ में

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि देहरादून का यह परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह देश में बढ़ते आर्थिक तनाव की गंभीर चेतावनी भी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत में करीब 12 हजार लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की। 32 लोग रोज ले रहे अपनी जान एनसीआरबी के मुताबिक, हर दिन औसतन 32 लोग केवल आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं।
वर्ष 2022 में 1,70,924 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें से लगभग सात फीसदी मामलों की जड़ में आर्थिक समस्याएं जैसे दिवालियापन, कर्ज, बेरोजगारी और व्यावसायिक असफलता थी। खुदकुशी के आर्थिक कारण -7000 लोग कर्ज और दिवालियापन -3000 लोगों के लिए बेरोजगारी बनी वजह -2000 लोगों को व्यवसाय में हुआ घाटा सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग -दैनिक वेतनभोगी -बेरोजगार युवा और पुरुष -महिलाएं, खासकर गृहिणियां -किसान और छोटे व्यापारी इन राज्यों में आर्थिक कारणों से सबसे ज्यादा आत्महत्या महाराष्ट्र 1,941 कर्नाटक 1,401 तेलंगाना 1,163 आंध्र प्रदेश 912 तमिलनाडु 844 दिल्ली 28
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।