Indian GM R Praggnanandhaa Shares Lead After Draw with Poland s Duda in Superbet Chess Classic खेल : प्रज्ञाननंदा ने ड्रॉ खेल संयुक्त बढ़त बनाई, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian GM R Praggnanandhaa Shares Lead After Draw with Poland s Duda in Superbet Chess Classic

खेल : प्रज्ञाननंदा ने ड्रॉ खेल संयुक्त बढ़त बनाई

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने पोलैंड के डुडा के साथ ड्रॉ खेलकर सुपरबेट शतरंज क्लासिक के छठे दौर में संयुक्त बढ़त बना ली है। डी गुकेश को अलीरजा फिरोजा से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
खेल : प्रज्ञाननंदा ने ड्रॉ खेल संयुक्त बढ़त बनाई

बुकारेस्ट, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ से ड्रॉ खेलकर सुपरबेट शतरंज क्लासिक के छठे दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली है। डी गुकेश को फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुकेश इस हार के बाद लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए जबकि अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लिश ओपनिंग में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञाननंदा को डुडा ने शुरू में परेशान किया लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली। अलीरजा, अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञाननंदा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।