Indian Youth Temporarily Owns Google com Domain for Minutes चलते-चलते : 1000 रुपये में व्यक्ति ने खरीदा गूगल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Youth Temporarily Owns Google com Domain for Minutes

चलते-चलते : 1000 रुपये में व्यक्ति ने खरीदा गूगल

भारत के सनमय वेद ने कुछ मिनटों के लिए गूगल.कॉम डोमेन खरीदा। उन्होंने इसे केवल 1,000 रुपये में खरीदा और गूगल के वेबमास्टर टूल्स तक पहुंच प्राप्त की। हालांकि, गूगल ने जल्दी ही गलती पकड़ ली और डोमेन वापस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते : 1000 रुपये में व्यक्ति ने खरीदा गूगल

या कुछ मिनटों के लिए गूगल का मालिक बना भारतीय युवक

वॉशिंगटन, एजेंसी। क्या आपने कभी सोचा है कि आप दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट गूगल.कॉम के मालिक बन सकते हैं? यह सुनने में सपना लगता है, लेकिन यह सच में हुआ था। भारत के सनमय वेद ने गूगल का डोमेन गूगल.कॉम कुछ मिनटों के लिए खरीद लिया था।

सनमय पहले गूगल में काम कर चुके हैं। वह एक रात यूं ही इंटरनेट पर सर्फिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि गूगल.कॉम डोमेन बिक्री के लिए उपलब्ध है और वो भी सिर्फ करीब 1,000 रपये में था। उन्होंने तुरंत इसे खरीद लिया। हैरानी की बात यह है कि ट्रांजेक्शन भी पूरा हो गया और उनके कार्ड से पैसे कट भी गए। उन्होंने गूगल के वेबमास्टर टूल्स तक का एक्सेस भी पा लिया था। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। कुछ ही मिनटों में गूगल ने इस गलती को पकड़ लिया और तुरंत डोमेन वापस ले लिया। फिर गूगल ने इस तकनीकी गलती को स्वीकार किया और सनमय वेद को लगभग ₹4 लाख रुपये का इनाम दिया। हालांकि, सनमय ने फिर यह पूरी राशि दान कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।