IndiGo Airlines Rapid Expansion Over 600 Aircraft by 2030 Thousands of Jobs Created वर्ष 2030 तक इंडिगो के छह सौ विमान भरेंगे उड़ान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Airlines Rapid Expansion Over 600 Aircraft by 2030 Thousands of Jobs Created

वर्ष 2030 तक इंडिगो के छह सौ विमान भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली में इंडिगो के सीईओ पीटर अलबर्स ने बताया कि कंपनी का बेड़ा 2030 तक 600 विमानों तक पहुंच सकता है। इससे नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हजारों नौकरियों का सृजन होगा। इंडिगो वर्तमान में दुनिया की 7वीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
वर्ष 2030 तक इंडिगो के छह सौ विमान भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विमान कंपनी इंडिगो अपने बेड़े को तेजी से बढ़ा रहा है। वर्ष 2030 तक 600 से ज्यादा विमानों की संख्या पहुंचने के आसार है। यह जानकारी शुक्रवार को इंडिगो के सीईओ पीटर अलबर्स ने दी। अलबर्स ने बताया कि एक विमान से लगभग 100 नौकरियां उत्पन्न होती हैं। इस तरह विमानों की संख्या बढ़ने से हजारों नौकरियां नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। आज भारत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इंडिगो दुनिया में 7वीं सबसे बड़ी एयरलाइंस बन चुकी है। 430 विमान रोजाना 130 से ज्यादा स्थानों के लिए 2200 उड़ान भर रहे हैं।

इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू स्थान और 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर यात्रियों को पहुंचाने का काम कर रही है। इनमें जल्द ही कुछ नई स्थान जैसे हिंडन, आदमपुर, नवी मुंबई और जेवर एयरपोर्ट भी जुड़ने वाले हैं। इंडिगो अपने बेड़े में औसतन प्रत्येक सप्ताह एक नया विमान जोड़ने जा रही है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर के उड्डयन क्षेत्र की होने वाली 81वीं आईएटीए एजीएम 2025 लगभग 42 साल बाद भारत में आयोजित होने जा रही है। एक से तीन जून तक यह बैठक दिल्ली में होगी। जांच होने तक टिप्पणी नहीं श्रीनगर में इंडिगो विमान के तूफान में फंसकर क्षतिग्रस्त होने पर पीटर ने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। विमान किस तरह से तूफान में फंसा और इसको लेकर किस अधिकारी ने क्या निर्णय लिए, इस पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।