शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म किया
पीड़िता ने बताया कि आरोपी नरेला में उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करता था, टीम ने आरोपी को दबोचा

शर्मनाक नई दिल्ली, प्र.सं.। नरेला इलाके में 32 वर्षीय विवाहिता ने शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पीड़िता की पहचान मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह तीन बच्चों और पति के साथ बिहार के दरभंगा इलाके में रहती है। फरवरी में नंबर डायल करते समय एक अंक गलत हो गया था। हालांकि, तुरंत कॉल काट दिया। कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल। कॉलर ने अपना नाम सलमान बताया। इस के बाद दोनों की बात होले लगी और दोस्ती हो गई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी के कहने पर वह तीनों बच्चों के साथ बेंगलुरू उससे मिलने पहुंच गई। कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद वह अप्रैल में वापस घर लौट आई। आरोपी सलमान ने दोबारा पीड़िता से बात की और शादी करने का वादा किया। सात मई को आरोपी उसे नरेला ले आया। पीड़िता ने बताया कि सलमान नरेला में उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने नरेला थाने में शिकायत दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का असली नाम हसन इमाम है। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और नरेला स्थित फैक्टरी में काम करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।