Odisha Announces 50 Crore Special Package for Santhali Language Development संथाली लिपि के आविष्कारक मुर्मु के स्मारक का विकास कराएगी ओडिशा सरकार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOdisha Announces 50 Crore Special Package for Santhali Language Development

संथाली लिपि के आविष्कारक मुर्मु के स्मारक का विकास कराएगी ओडिशा सरकार

शब्द : 174 ------------- - संथाली भाषा के विकास के लिए 50 करोड़ के

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
संथाली लिपि के आविष्कारक मुर्मु के स्मारक का विकास कराएगी ओडिशा सरकार

शब्द : 174 ------------- - संथाली भाषा के विकास के लिए 50 करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा बारीपदा (ओडिशा), एजेंसी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को संथाली भाषा के विकास व पंडित रघुनाथ मुर्मु के स्मारक के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की है। मयूरभंज जिले में आयोजित ओल चिकी लिपि के आविष्कार के शताब्दी समारोह और पंडित रघुनाथ मुर्मु की 120वीं जयंती पर यह घोषणा की गई। पंडित मुर्मु ने ही संथाली भाषा के लिए ओल चिकी लिपि का आविष्कार किया था। माझी ने कहा कि मुर्मु के आवास व समाधि स्थल को स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा।

साथ ही ओल चिकी लिपि की 100वीं वर्षगांठ पूरे एक साल तक राज्य में मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने संताली भाषा को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से कई सांस्कृतिक संस्थानों की स्थापना की भी घोषणा की, जिनमें बारीपदा में ओल चिकी लाइब्रेरी, पंडित रघुनाथ मुर्मु ओपन थिएटर व संग्रहालय और मुर्मु के कार्यस्थल पर एक हेरिटेज भवन का निर्माण शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।