पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। वकास, जो पाक अधिकृत कश्मीर के तारखल गांव का निवासी है, अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया।...

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के तारखल गांव निवासी वकास को चकन-दा-बाग क्षेत्र के गांव से सैन्य कर्मियों ने हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वकास अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय घुसपैठिये के पास से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।