Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Assaulted in Manjhanpur Accused Arrested After Weeks on the Run
दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Kausambi News - मंझनपुर में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। 6 मार्च को पीड़िता अपने घर के बाहर सो रही थी, तभी आरोपी ने हमला किया। 19 मार्च को मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने बुधवार...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 7 May 2025 04:27 PM
मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि छह मार्च की रात वह घर के सामने चारपाई डालकर सो रही थी। इस दौरान आरोपी रोहित उर्फ रवि पुत्र मातादीन ने उसके साथ दुराचार किया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर 19 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के समीप से ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।