Youth Dies from Electric Shock Outside Home in Mohammadpur बिजली करंट से युवक की मौत, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsYouth Dies from Electric Shock Outside Home in Mohammadpur

बिजली करंट से युवक की मौत

Etah News - मोहम्मदपुर के धर्मवीर (25) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 7 May 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
बिजली करंट से युवक की मौत

घर के बाहर खड़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की ओर से अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इस पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी धर्मवीर (25) पुत्र कामता प्रसाद मंगलवार की देरशाम को घर के बाहर खड़ा था। इसी समय वह पोल से छू गया। बिजली का करंट लग गई। करंट लगते ही वह गिर गया। स्थानीय लोगों ने कैसे ही उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने उसके शव को पास्टमार्टम कराया है। करंट आने की जानकारी पहले भी विद्युत निगम को दी गई थी। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।