चेयरमैन की सास के निधन पर शोक जताया
Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की सास पियारी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम संस्कार रामबाग घाट पर किया गया, जहां कई नेताओं और स्थानीय...

देवरिया बाजार। जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की सास पियारी देवी (80) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घर पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार रामबाग घाट स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर वरिष्ठ सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी, शशिकांत उर्फ मिंकी दुबे, दिलीप त्यागी, नरेंद्र देव मिश्र, हबीबुर्रहमान, संतराम, संदीप, सुधाकर, मोहम्मद जामी, सहरे आलम, अबूसाद, संतोष कसौधन, खदेरू यादव, राजेश यादव के अलावा पूर्व विधायक अनीता कमल व त्रिवेणी राम, अरविंद उपाध्याय, राजा बाबू गुप्त, भगवती जायसवाल, राजकुमार सेठ, छेदीराम मौर्य, रमेश गौतम समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।