9 व 10 मई को कुशीनगर में होंगे नगर विकास मंत्री
Kushinagar News - कुशीनगर में 9 मई को शाम 6 बजे नगर विकास मंत्री एके शर्मा का कार्यक्रम है। वह नगर पंचायत मथौली में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 10 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निराश्रित पशु आश्रय स्थल...

कुशीनगर। प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का जनपद में कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। वह 9 मई को शाम 6 बजे नगर पंचायत मथौली पहुंचेंगे,जहां नगर पंचायत कार्यालय, नगर विकास की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम कुशीनगर में करने के बाद। दूसरे दिन 10 मई को 9.30 बजे से भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और 10 बजे से निराश्रित पशु आश्रय स्थल कुशीनगर के गौ शाला का निरीक्षण व नगर विकास विभाग की सभी नगर निकायों में संचालित योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजे गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह की मूर्ति का अनावरण और जनसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।